नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर खान की उम्मीद टूट गई थी, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ से सुपरस्टार ने एक बार फिर धमाकेदार कमबैक किया है। आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरो में रिलीज हुए थी इन चार दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म का दर्शकों के बीच सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। 20 जून को रिलीज हुई फिल्म ने तीन दिन शानदार कलेक्शन किया है। आज इसकी पहले सोमवार की कमाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जानते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपने शुरुआत दिन में 10.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। हालांकि, फिल्म के बजट के अनुरूप यह कलेक्शन कम माना जा रहा था। मगर, दूसरे दिन फिल्म ने गति पकड़ी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में दोगुनी बढ़त दर्ज हुई।
वीकएंड पर हुई धुआंधार कमाई
शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने तगड़ी कमाई की। रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा लेते हुए फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। आज पहले सोमवार को फिल्म की असली परीक्षा है।
मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल?
आमिर खान की फिल्म ने आज चौथे दिन फर्स्ट मंडे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जो पहले तीन दिनों की तुलना में काफी कम है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 64.69 करोड़ रुपये हो गया है। बेशक वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में एकदम गिरावट दर्ज हुई है, मगर वीकडेज को देखते हुए यह कमाई खराब नहीं मानी जाएगी।
100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
यह फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो संभव है कि पहले हफ्ते ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिलहाल, इसका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक देखा जा रहा है। ऐसे में हिट का तमगा हासिल कर लेगी।
लाल सिंह चड्ढा को छोड़ा पीछे?
यह आमिर खान की पिछली रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सितारे ने पछाड़ दिया है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जी हां, फिल्म ने पहले मंडे भारत से सिर्फ 7.87 करोड़ कमाए थे। जिसे पीछे छोड़ते हुए आमिर के सितारे आगे निकल गए हैं। क्योंकि फिल्म ने 8.50 करोड़ का बिजनेस किया है।





