नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज पंचायत 3 का दर्शकों को वे सभी से इंतजार था सीरीज रिलीज होने के बाद यह लोगों को बेहद पसंद आया। पंचायत 3 को लेकर शुरू में यह मिस्ट्री क्रिएट की गई थी की इस बार फुलेरा गांव में सचिव जी यानी की जितेंद्र कुमार नजर नहीं आएंगे। ऐसे एक बड़ी वजह सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि टीवीएफ और जितेंद्र कुमार के बीच कुछ अनबन हुई थी लेकिन जैसे ही मामला ट्रैक पर आया सीरीज में जितेंद्र कुमार की वापसी हुई। इससे जुड़ी बातें सीरीज के लेखक चंदन कुमार ने शेयर किया है।
चंदन कुमार ने किया खुलासा
पंचायत 3 के लेखक चंदन कुमार से जब यह पूछा गया की क्या जितेंद्र कुमार की TVF से अनबन हुई है और वह सीरीज में वह वापसी करेंगे या नहीं ? इसके जवाब में लेखक ने यह बताया कि, “नहीं सब कुछ ठीक है इस सिरी से जितेंद्र कुमार नहीं जा सकते क्योंकि यह ऐसे शख्स की कहानी है जो शहरी जीवन जीना चाहता है लेकिन सचिव की नौकरी उन्हें एक छोटे से गांव में ले जाती है। हालांकि, गांव में कुछ परेशानियां है और धीरे-धीरे यह सब कुछ उन्हें पसंद आने लगता है।”
सीरीज पहले से है प्लान्ड
पंचायत 3 के लेखक चंदन कुमार ने यही बताया है कि, सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट लोगों को बेहद पसंद आया जिसकी सक्सेस के बाद तीसरे पार्ट को तैयार किया गया है और यह पूरी तरह से प्री-प्लान्ड था। उन्होंने कहा कि इसके आगे भी सीजन जरूर आएंगे क्योंकि पहले से प्लान किया जा चुका है। लेखक ने यह भी कहा है कि बैक टू बैक सीजन को लाना पॉसिबल नहीं है लेकिन जब तक लोग पुराने सीजन को भूलेंगे उससे पहले नया सीजन आ जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




