नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को भी आदित्य धर ने ही बनाया है। आपको बता दें कि, इसका पहला पार्ट का जादू ऐसा छाया की अब Dhurandhar 2 जबरदस्त कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने काफी लोग पहुंच रहे हैं और उनकी एक्टिंग की सोशल मीडिया पर बढ़ाई भी कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए केवल चार दिन हुए हैं और इस फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन करके कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
4 दिन में कितना हुआ कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ प्री प्रीव्यू शोज के साथ 43 करोड़ की कमाई हासिल की थी। जबकि 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज के साथ आंकड़ा 102.55 करोड़ पहुंचा। वहीं दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की। जबकि तीसरे दिन शनिवार को 113 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है। वहीं संडे को चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ की कमाई फिल्म ने अपने नाम की है।
अब तक टोटल इतना कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघर पर आई इस फिल्म ने केवल चार ही दिनों के भीतर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रविवार 22 मार्च तक दुनियाभर में ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। केवल 4 दिनों और पेड प्रीव्यू की कमाई के साथ 690-750 करोड़ का आंकड़ा बना है। हाल कुछ ऐसा है कि इस कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ ने ‘गदर 2’ (692.3), ‘जेलर’ (607.3) और ‘सालार’ (614.6) के लाइफटाइम कलेक्शन को केवल 4 दिनों में पछाड़ दिया है।
फिल्म के बारे में
इस फिल्म में दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और मजबूत किरदार देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों को इसमें रोमांच, सस्पेंस और ट्विस्ट का अच्छा मिश्रण मिल रहा है। इस बार फिल्म में पुराने के साथ साथ नई नए चहरे भी देखने को मिल रहे है।




