नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 3 दिसंबर को रिलीज हुई और बाक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ जमाए हुए है। इस फिल्म ने मात्र पांच दिनों में 71 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस साल यह धनुष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है और रिलीज के पांचवें दिन अकेले 10 करोड़ से अधिक की कमाई दर्ज की गई। इसके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर फिल्म की सफलता को साबित कर दिया है। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक के दिनों का कलेक्शन।
‘तेरे इश्क में’ का 5 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म के पांच दिन के कलेक्शन का विवरण इस प्रकार है:-
पहला दिन: 16 करोड़
दूसरा दिन: 17 करोड़
तीसरा दिन: 19 करोड़
चौथा दिन: 8.75 करोड़
पाँचवाँ दिन: 10.25 करोड़
इस तरह, पांच दिनों में फिल्म ने कुल 71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसे 2025 की धनुष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है।
‘तेरे इश्क में’ बनी धनुष की 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
धनुष की इस साल रिलीज हुई फिल्मों की तुलना में ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बेहतर परफॉर्मेंस दी है। उनकी पिछली फिल्म ‘इडली कड़ई’ ने पहले हफ्ते यानी 7 दिन में 45 करोड़ की कमाई की थी, जबकि फिल्म ‘कुबेरा’ ने मात्र 2 दिनों में 30 करोड़ कमाए थे। वहीं, ‘तेरे इश्क में’ ने 5 दिन में 71 करोड़ की कमाई कर धनुष की इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड कर दी है, जो उनके लिए एक बड़ा बॉक्स ऑफिस सफलता साबित हुई है।
फिल्म 28 नवंबर को हुई थी रिलीज
बता दें कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में रिलीज की गई। फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर ली।





