नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री जहान्वी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस रोमांटिक ड्रामे ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। और लोगों को एक ऐसी प्रेम कहानी दी, जो दिल को छू गई। अब, सात साल बाद, शाजिया इकबाल ने साल 2018 में आई धड़क का सीक्वल लेकर आए है। शाजिया इकबाल के निर्देशत में बनी फिल्म धड़क का दूसरी भाग यानी ‘धड़क’ 2, जो 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
इसमें धमाकेदार फिल्म धड़क 2 में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले है। धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स की ओर से निर्मित, फिल्म धड़क-2 अपने हिट सॉन्ग की बदौलत युवाओं का दिल जीतकर ओर उनका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म धड़क-2 का सामना अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से होगी। अब इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है।
धड़क 2 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने
फिल्म के एक्स रिव्यू की बात करे तो फिल्म को बहुत ही अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म को देखने के बाद कई यूजर्स ने एक्स रिव्यू शेयर किया है। एक यूजर ने फिल्म को चार स्टार की रेटिंग देते हुए लिखा- “फर्स्ट फ्रेम से लेकर दिल दहला देने वाले आखिरी पल तक, धड़क 2 सीधे दिल को छू जाती है। एक दूसरे यूजर्स ने मूवी की तारीफ करते हुए लिखा- 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में शाजिया इकबाल ने एक ऐसी फिल्म पेश की है, जो सिर्फ कहानी नहीं कहती बल्कि आपकी रूह को जगा देती है।”
तीसरे यूजर्स ने पांच में से पांच स्टार देते हुए लिखा- फिल्म धड़क-2 इमोशनल तरीके से संतुष्ट कर दी, पहली बार, मैंने खुद को किसी फिल्म को देखकर रोते हुए पाया। यह सिर्फ सिनेमा नहीं है, यह पर्दे पर कैद एक जीवंत अनुभव है। यह मस्ट वॉच है।”
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म धड़क-2 ने अपने ओपनिंग के पहले धमाल मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन ₹7.2 करोड़ की ओपनिंग की है, जो एक सोशल रोमांटिक ड्रामा के लिए अच्छा प्रदर्शन और आंकड़ा है। वीकेंड तक यह आंकड़ा ₹25 करोड़ के पार जा सकता है अगर वर्ड-ऑफ-माउथ मजबूत बना रहता है।
धड़क 2 की क्या है कहानी
फिल्म धड़क 2 जात-पात की भेदभाव और सामाजिक संघर्ष की बैकग्राउंड पर आधारित एक दिल दहला देने वाली लव स्टोरी है। सिद्धांत चतुर्वेदी नीलेश की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक कॉलेज छात्र है। वह कैंपस और निजी जीवन में कई संघर्षों का सामना करता है, लेकिन कभी पीछे नहीं हटता। त्रिप्ति डिमरी विधि की भूमिका में हैं, जिनकी पारिवारिक बैकग्राउंड उनके रिश्ते में एक बड़ी बाधा बन जाती है।





