नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। देवोलीना भट्टाचार्जी ने पीएम मोदी के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त का शव अमेरिका से वापस लाने की अपील की। उन्होंने बताया, कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
देवलीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकादमी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे परिवार के एक ही बेटे थे। मां की 3 साल पहले मृत्यु हो गई थी। पिता का बचपन में ही निधन हो गया था।”
सामने नहीं आई गोली मारने की वजह
एक्ट्रेस ने आगे लिखा “अभी तक आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है या शायद उनके कुछ दोस्तों को छोड़कर उनके परिवार में इसके लिए लड़ने के लिए कोई नहीं बचा है। वह कोलकाता से थे। पीएचडी कर रहे थे। शाम की वॉक के लिए निकले थे और अचानक किसी अज्ञात ने उन्हें गोली मार दी। अमेरिका में कुछ दोस्त शव पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। कम से कम हमें उनकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।” ये बताते हुए एक्ट्रेस ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
Devoleena Bhattacharjee a14d2b5e_c5eb_4c2d_a044_aea3f93a1527.jpg
देवलीना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्हें हर घर में गोपी बहू के नाम से जाना जाने लगा। इसके इसके साथ ही, वह सलमान खान के होस्ट वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13, सीजन 14 सीजन और सीजन 15 में नजर आईं थीं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





