नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साउथ फिल्म निर्देशक कोरतल्ला शिव की लेटेस्ट न्यू रिलीज फिल्म ‘देवरा’ को देखने के लिए लोग थिएटर तक पहुंच रहे हैं। एक्शन और सस्पेंस से भरी य फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने के मामले में फिल्म छठे दिन 2 अक्टूबर को छुट्टी वाले दिन अच्छी कमाई कर चुकी है। इस दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी इजाफा देखा गया है।
हॉलीडे पर छा गई थी फिल्म देवरा
फिल्म ‘देवरा’ अपनी ओपनिंग वीकेंड पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन 2 अक्टूबर की छुट्टी में फिल्म का कलेक्शन उछाल मार रहा है। फिल्म ‘देवरा’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन 25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कनेक्शन 207.84 करोड़ रुपए हो गया हैं। आने वाले वीकेंड तक फिल्म के कलेक्शन का 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। फिल्म को लोगों का जिस तरह से प्यार मिल रहा है जल्दी ही फिल्म 300 करोड़ के क्लब में जगह बना लेगी।
कैसा रहा फिल्म का शुरुआती कलेक्शन
फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा जिसमें 82 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। दूसरे दिन की गिरावट के साथ फिल्म ने 38.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई 39.9 करोड़ रही। चौथे दिन फिल्म एक बार फिर पटरी पर आई और 12.75 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ने 14 करोड़ और छठे दिन बड़ी उछाल के साथ 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘देवरा’ को पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म से जान्हवी कपूर न साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिल्म में सैफ अली खान का विलेन अवतार भी लोगों को बहुत पसंद आया।





