back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देसी स्टार समर सिंह का सिंघम अवतार, दर्शकों ने किया पसंद

पटना/मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और देसी स्टार समर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आने वाली भोजपुरी फिल्म फाइटर किंग का टीजर लांच किया है, जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फाइटर किंग के टीजर को यूट्यूब पर लोग खूब पसन्द कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म फाइटर किंग के टीजर में अभिनेता समर सिंह, साउथ फिल्मों के अभिनेता सयाजी शिंदे, यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे प्रभावी रूप में दिख रहे हैं। इसमें समर सिंह रौद्र रूप में दिख रहे हैं। टीजर में हेलीकॉप्टर शॉट की झलक भी दिखाई देती है। इस मौके पर समर सिंह ने कहा, मेरे फैंस ने मुझे बहुत प्यार दिया है। हाल ही में मेरी फिल्म फाइटर किंग का टीजर लांच किया गया, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं, इसके लिए आभारी हूं। इस फिल्म में मेरी अलग भूमिका है, जिसे लोग दंग रह जाएंगे। समर की पिछली फिल्म विनाशक को भी लोगों ने पसंद किया था। समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फाईटर किंग में उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे हैं। इस फिल्म के निर्देषक संजीव श्रीवास्तव है जबकि संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। सिंह ने बताया कि फिल्म में एक्शन के अलावा संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही Avatar 3 की रफ्तार, Day 3 में कमाई ने उड़ाए होश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Latest Stories

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵