back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कान में रेबेका हॉल के साथ दीपिका, रणवीर की पार्टी

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कान में हॉलीवुड स्टार रेबेका हॉल के साथ पार्टी करते देखा गया। प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें रणवीर और दीपिका हॉल के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तीनों सितारे सीधे चेहरों के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में वे हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर जेबरा प्रिंट शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका गुलाबी रंग की स्कर्ट के साथ सफेद प्रिंटेड शर्ट में शानदार लग रही हैं। हॉल एक फ्लोरल ड्रेस चुनी और ड्रॉप इयररिंग्स के साथ लुक को एक्सेसरीज किया है। दीपिका इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर्स में से एक हैं। विंसेंट लिंडन जूरी के अध्यक्ष हैं, जबकि प्रतियोगिता के सदस्य रेबेका हॉल, दीपिका पादुकोण, नोमी रेपेस, असघर फरहदी, लाडज ल्य, जेफ निकोल्स और जोआचिम ट्रियर हैं। जूरी इस साल के विजेताओं की घोषणा 28 मई को करेगी। –आईएएनएस पीजेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...