नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दीपिका कक्कर के लिए ये वक्त सबसे मुश्किल वक्त है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पिछले दिनों उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने बताया था कि उन्हें लीवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर निकला है। आगे की मेडिकल जांच के बाद सामने आया है कि एक्ट्रेस को स्टेज 2 लिवर कैंसर है। हालांकि इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी हैं।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया इमोशनल पोस्ट
दीपिका कक्कर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत दुख और दर्द भरे रहे हैं।पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था तो अस्पताल गए।फिर पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है. इसकी जांच की गई तो अब पता चला है कि यह सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, हमनें बहुत ही ज्यादा मुश्किल वक्त देखा है ये। मैं पॉजिटिव हूं और पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने को तैयार हूं। इंशाअल्लाह मैं जल्द ठीक होकर इससे निकलूंगी. मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है।आप सभी का प्यार और ढेर सारी दुआएं भी हैं। प्लीज मेरे लिए दुआ करना।ढेर सारा प्यार- दीपिका।’
एक्ट्रेस का पोस्ट देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो गए और उनके लिए परेशान भी।एक्ट्रेक की पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने दीपिका को हिम्मत रखने की सलाह दी और उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।गौरव खन्ना, श्रद्धा आर्या, आरती सिंह से लेकर कई स्टार्स ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
दीपिका कक्कर करियर
दीपिका कक्कर के करियर की बात करें तो उन्हें उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक टीवी शो किए हैं। जिसमें ‘ससुराल सिमर का’ सबसे हिट रहा। इस सीरियल से ही उन्हें घर-घर में असली पहचान मिली लोग उन्हें सिमर के नाम से ही जानने लगे। इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस सीजन 12 किया जिसकी वह विजेता भी बनी।





