back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी राहा ने पापा रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार, कैमरे में कैद हुआ मस्ती भरा वीडियो

रणबीर कपूर और बेटी राहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें राहा पापा पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है जिसे देखने के बाद लोगों की नजर वीडियो से नहीं हट रही।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए यूरोप गए थे। अब वह वापस लौट आए हैं इस दौरान रणबीर कपूर आलिया और बेटी राहा को एक साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान राहा अपने पापा के साथ क्यूट बॉन्डिंग में नजर आ रही है वह बार-बार रणबीर को किस कर रही हैं यह प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। राहा का ये क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

पैपराजी को देखकर किया स्माइल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और बेटी राहा का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर राहा को अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, राहा क्यूट सी मस्ती कर रही है वह बार बार पापा के गालों पर किस करती नजर आ रहीं है। एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखते ही राहा इस तरह स्माइल कर रही है जैसे की वह पैपराजी कल्चर से काफी फैमिलियर हो गई।

आलिया और रणबीर का आउटफिट

मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ग्रीन स्वेटशर्ट और मैचिंग पैंट्स पहने हुए दिखे तो वहीं राहा व्हाइट कलर की ड्रेस में डॉल लग रही है। दूसरी तरफ आलिया कपूर का एयरपोर्ट लुक कुछ ऐसा रहा की वह ऑलिव ग्रीन टॉप और मैचिंग पैंट्स में काफी ग्लैमरस लग रही है।

रणबीर कपूर और आलिया का वर्क फ्रंट

इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने-अपने फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं। रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वही, सई पल्लवी माता सीता के किरदार में अहम भूमिका निभा रही है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...