daniel-weber-congratulates-actress-wife-sunny-leone-on-her-birthday
daniel-weber-congratulates-actress-wife-sunny-leone-on-her-birthday

डेनियल वेबर ने अभिनेत्री पत्नी सनी लियोन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।इस खास मौके पर उनके अभिनेता पति डेनियल वेबर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।डेनियल ने सोशल मीडिया पर सनी की दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर सनी के बचपन की है और दूसरी हाल फिलहाल की। इस कोलाज को इंस्टाग्राम पर शेयर करने हुए डेनियल ने लिखा-' हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जिंदगी में सबकुछ डिजर्व करती हो। तुम एक प्रेरणा हो। आई लव यू!' डेनियल के इस पोस्ट के जरिये सनी को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। कनाडा के सार्निया ओंटेरियो में 13 मई,1981 को जन्मी सनी लियोन का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी ने महज 15 साल की उम्र में जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की थी।19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गई। साल 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता डेनियल वेबर से शादी कर ली। डेनियल ने भी सनी के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उन्हें दिल से स्वीकार किया। साल 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी। इस शो में एक दिन फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे,जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए रोल ऑफर किया।साल 2012 में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया और फिल्म 'जिस्म 2 ' से बॉलीवुड में कदम रखा ।हालाँकि फिल्म सफल नहीं हो पाई,लेकिन सनी के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद जैकपोट, रागिनी एमएमएस,मस्तीजादे,वन नाईट स्टैंड आदि शामिल हैं।इसके अलावा सनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।सनी ने हिंदी के अलावा तमिल,तेलगु,कन्नड़ आदि भाषाओँ की फिल्मों में भी अभिनय किया। सनी और डेनियल ने 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था उसके बाद मार्च 2018 सनी के सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह बेबर और नोआ सिंह बेबरकी मां बनी।आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in