नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस सुहानी भटनागर बॉलीवुड में बेहद ही काम उम्र में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस को आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ 2016 से एक अच्छी पहचान मिली थी। लेकिन एक्ट्रेस ने मात्र मात्र 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
यह है निधन की वजह
एक्ट्रेस ने ‘दंगल’ फिल्म में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। जिन्हे लोगो का काफी प्यार मिला था। वह कई टीवी एड्स में भी काम कर चुकी थीं। वहीं उनकी निधन की खबर ने हर किसी को चौका दिया है। आप को बता दे की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की का निधन शरीर में पानी भरने की वजह से हुआ है। हलाकि कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनके पैर में फैक्चर हो गया था। क्योंकि एक्ट्रेस इलाज के दौरान जो दवाइयां ले रही थी। उसका उनपे ऐसा साइड एफेक्ट पड़ा कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। हलाकि उन्हें काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक्ट्रेस ने पढाई के लिए काम से किया था ब्रेक
फिल्म ‘दंगल’ करने के बाद एक्ट्रेस के पास बहुत साडी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया। और कुछ टाइम तक कामों से ब्रेक लेने का सोचा। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की उन्होंने काम से ब्रेक अपनी पढाई पूरी करने के लिए लिया था। वह पहले अपनी पढाई करना चाहती थी। हलाकि की एक्ट्रेस सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती ही। और उनका बदला हुआ लुक लोगो को खूब पसंद आ रहा था। लेकिन 25 नवंबर 2021 के बाद से एक्ट्रेस इंस्टाग्राम अकाउंट पर कभी एक्टिव नहीं आई हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




