नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तहलका मचा हुआ है। शुक्रवार को तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’, अनुराग कश्यप की ‘निशानची’, और सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’। अब दर्शकों की उत्सुकता और मीडिया की निगाहें इन फिल्मों की कमाई पर टिकी हैं।
अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही सिनेमाघरों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
फिल्म ने रिलीज होते ही एक जबर्दस्त शुरुआत की है, फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई और तेज़ हुई, जो 20 करोड़ तक पहुँच गई। चलिए ऐसे में जानते है, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तीसरी दिन का कलेक्शन…
जॉली एलएलबी 3 की तीसरे दिन की कमाई
जॉली एलएलबी 3 की काफी इंतजार करने के बाद जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो दर्शकों ने जोरदार रिस्पॉन्स दिया। पहले दिन की 12 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ने उत्साह बढ़ाया, और शनिवार को यह रफ्तार पकड़ते हुए कमाई 20 करोड़ तक पहुंच गई, दर्शकों की उमड़ी भीड़ ने फिल्म को हिट की शुरुआत दिलाई।
रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा को भरपूर सराहा और फिल्म ने लगभग 21 करोड़ की कमाई की। सिर्फ तीन दिनों में कुल 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने न सिर्फ कोर्ट में बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धाक जमा दी।
‘जॉली एलएलबी 3’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। विदेशों में इसने दो दिनों में 11 करोड़ की कमाई की, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75 करोड़ तक पहुंच गई है।
फिल्म में अनुभवी सितारों को जलवा
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके कलाकार हैं। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरव शुक्ला, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे अनुभवी और मंझे हुए सितारे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से कहानी को और भी मजबूत बना दिया है।





