back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमेडियन कुणाल कामरा को मिली बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम अग्रिम जमानत की अवधि

महाराष्ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी कर विवादों में आए स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कामरा को मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए है। हाल ही में महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कथित टिप्‍पणी मामले में फंस गए थे। अपनी इस विवादित टिप्‍पणी में कामरा ने एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहा था इसके बाद कामरा की मुश्किले बढ़ गई थी। इस बाद वह विवादों में आ गए। उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज की गई। अब इस मामले में उन्हें मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

17 अप्रैल तक बढ़ाई अंतरिम सुरक्षा 

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा तमिलनाडु के रहने वाले है। एकनाथ शिंदे पर टिप्‍पणी मामले में उन्हें मद्रास हाई कोर्ट से 7 अप्रैल तक के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी, जो आज खत्म हो गई, लेकिन अब कोर्ट ने इसे बढ़ा दिया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की FIR में कुणाल कामरा को दी गई अंतरिम सुरक्षा 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि, यह जमानत उन्हें उस राज्य में दी गई है, जहां उन पर कोई मामला दर्ज नही हुआ है। 

तीन समन के बाद भी पेश नही हुए कामरा 

इस मामले में कुणाल कामरा को अभी तक मुंबई पुलिस तीन समन भेज चुकी है, लेकिन वह किसी में भी उनके सामने हाजिर नहीं हुए हैं। हालांकि, हाल में कॉमेडियन ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने यह आग्रह किया था कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाए।

कुणाल ने बॉम्बे हाई कोर्ट का किया रुख 

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने खुद पर दर्ज FIR के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने FIR की वैधता को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिक दायर की है। इस याचिका के माध्‍यम से कामरा की ने FIR रद्द करने की मांग की है। इस मामले पर कुणाल कामरा के वकील हाई कोर्ट के जस्टिस सारंग कोटवाल और एस.एम. मोदक की बेंच के सामने याचिका पर बात करेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...