नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर छोरी 2 के ट्रेलर साथ दर्शको को डराने आ रही है नुसरत भरूचा। बॉलीवुड हॉरर फिल्मों में ना सिर्फ मनोरंजन होता है बल्कि समाज की किसी समस्या के तरफ भी इशारा किया जाता है। साल 2021 में आई फिल्म ‘छोरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी के साथ लोगों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। अब इसका सीक्वल फिल्म ‘छोरी 2’ भी एक ऐसी ही हॉरर फिल्म होगी जिसमें उस समाज के बारे में दिखाया जाएगा जहां बेटी को जन्म लेने के बाद मार दिया जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 3 अप्रैल को रिलीज किया गया है।
राजा की कहानी बढ़ाएगी खौफ
साल 2021 में आई नुसरक भरूचा की फिल्म छोरी को दर्शको का बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसकी कास्टिंग अपने आप में सबसे हटके थी अब वहीं लोगों की डिमांड पर मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरा पार्ट का आज ट्रेलर रिलीज करते हुए इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। ट्रेलर देखकर साफ मालूम होता है कि फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा खौफनाक नजर आनेवाली है। फिलहाल तो, इसके ट्रेलर में सोहा अली खान का खौफनाक रुप देखकर फैंस अभी से एक्साइटेड हो चुके हैं। कि आगे क्या होनेवाला है। इसके ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर ऑन कैमरा पर दिख रहे सीन्स आपको बहुत डराने वाले हैं। जिसमें शुरुआत में ही एक महिला एक बच्ची को कहानी सुनाती है।
अमेजन प्राइम पर 11 अप्रैल को होगा रिलीज
इसके रिलीज की बात करे तो सबसे पहले इसे अमेजन प्राइम पर 11 अप्रैल को रिलीज किया जाऐगा। जिसमें एक महिला छोटी बच्ची को कहानी सुनाते हुए कहती है, एक बड़ा राज्य था जिसके एक राजा भी थे, एक दिन उनके यहां छोरी का जन्म हुआ और राजा गुस्सा हो गया’। बच्ची पूछती है वो क्यो गुस्सा हुए, महिला कहती है क्योंकि राजा को छोरा चाहिए था, इसके बाद ट्रेलर में फिल्म की झलकियां शुरू होती हैं। जिसमें एक डरावना कुंआ नजर आ रहा है जहां महिलाओं द्वारा की जा रही कोई रस्म हो रही है, अब इसमें सवाल छोड़कर जाता है कि क्या वो राजा अभी भी जिंदा है?
अहम भूमिका में नजर आएंगी सोहा
इस फिल्म के ट्रेलर में सोहा अली खान को अहम भूमिका में देखं फैंस इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं, बहुत से फैंस का कहना है कि फिल्म के लिए अब इंतजार नहीं हो पा रहा है।




