back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आशिकी’ फेम राहुल की किस्मत ने नहीं दिया साथ, राजनीति में भी हुए फेल

बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए राहुल अपने अदाकारी का जलवा नहीं बिखेर पाए। इसके साथ ही राजनीति में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड में किसी की किस्मत रंग लाएगी या नहीं, यह कोई नहीं कह सकता। कौन सी फिल्म हिट होगी और कौन सी फ्लॉप,  इसका अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है। बॉलीवुड एक शख्स को एक पल में सफलता के शिखर पर ले जाता है और दूसरे ही पल में उसे जमीन पर ले आता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर राहुल रॉय के साथ। दिखने में हैंडसम, सिंपल बॉडी लेकिन पैनी नजर वाले राहुल की अचानक से बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में एंट्री हुई। उसके बाद उनकी किस्मत ऐसी बदली कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। एक्टर राहुल 9 फरवरी को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन के किस्से।

 राहुल शुरुआती दौर में करते थे मॉडलिंग

एक्टर राहुल शुरूवाती दौर में मॉडलिंग कर रहे थे। उनकी मां इंदिरा रॉय एक फैशन मैगजीन में कॉलम लिखती थीं और उनके पिता दीपक रॉय एक बिजनेसमैन थे। यह 1980 की कहानी है। एक दिन निर्देशक महेश भट्ट ने इंदिरा रॉय का लिखा एक लेख पढ़ा और उनसे मिलने की इच्छा जताई। इस मुलाकात में बातचीत के दौरान इंदिरा ने महेश को अपने बेटे यानी राहुल के बारे में बताया और उन्हें राहुल की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं।

महेश भट्ट ने दिया मूवी में ब्रेक

महेश भट्ट उस फोटो को देखकर खुश हुए और उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया। यह राहुल की पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राहुल की फिल्म ‘आशिकी’ करीब 6 महीने तक हाउसफुल चली। फिल्म देखने के लिए हर दिन भीड़ लगी रहती थी। फिर उनकी गिनती टॉप एक्टर्स में होने लगी। इसके बाद एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें करीब 60 फिल्मों के ऑफर मिले।

21 निर्माताओं के पैसे लौटाएं

सभी फिल्मों को समय देने के लिए वह एक दिन में तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे, लेकिन आगे वो मैनेज नहीं कर पाए। उन्होंने 21 निर्माताओं को उनके पैसे लौटा दिए और फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। कुछ समय बाद राहुल की एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने लगीं। इनमें ‘फिर तेरी याद आई’, ‘जानम’, ‘सपने साजन के’, ‘गुमराह’ और ‘मजदूर’ जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

 भोजपुरी फिल्मों को किया निर्देशन

इनमें से 3 फिल्में पूजा भट्ट के साथ, 2 शिल्पा शेट्टी के साथ, 2 करिश्मा कपूर के साथ और एक श्रीदेवी के साथ थीं। इसके बाद उनके करियर में गिरावट आने लगी। राहुल की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। इसलिए उन्हें ऑफर मिलना बंद हो गए। 15 फिल्मों के बाद उन्हें काम का इंतजार होने लगा। इसके बाद उन्होंने निर्देशन करने का फैसला किया। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

 2017 में शामिल हुए बीजेपी में

अपनी पहचान बनाने की कोशिश में राहुल ने 2006 में बिग बॉस जैसा शो किया। वह ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के पहले विनर बने थे। उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन इससे उन्हें ज्यादा मदद नहीं मिली। वह फिर से अपनी फिल्म की शुरुआत नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूर रहना पसंद किया और राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। वह 2017 में भाजपा पार्टी में शामिल हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵