नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । Chocolate Day: इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। फरवरी को साल का सबसे रोमांटिक साल कहा जाता है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक पूरा एक हफ्ता प्यार के नाम होता है। आज वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का तीसरा दिन है जिसे चॉकलेट डे के रूप में जाना जाता है। आज का यह दिन अपने पार्टनर और प्रियजनों के प्रति प्यार जाहिर करने का सबसे अच्छा मौका होता है। जब भी हम किसी को कोई तोहफा देने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले हमें चॉकलेट देने का ही ख्याल आता है।
क्यों करें चॉकलेट गिफ्ट
चॉकलेट डे के दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने दिल की बात कहते हैं। हालांकि प्यार जाहिर करने के लिए चॉकलेट देने के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। कई शोध बताते हैं कि चॉकलेट खाने से लोगों का मूड अच्छा होता है क्योंकि इसमें थियोब्रोमाइन और कैफीन पाया जाता है ।
क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे ?
माना जाता है कि साल 1519 में स्पैनिश खोजकर्ता हेर्नान कोर्टेस को पीने के लिए चॉकलेट दी गई थी। इसको वह स्पेन ले गए और अच्छा स्वाद पाने के लिए उन्होंने उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी को मिला दिया। इसके बाद सन् 1550 में 7 जुलाई के दिन पहली बार चॉकलेट डे मनाया गया। वहीं, इसके बाद से 9 फरवरी को पूरे दुनिया में चॉकलेट डे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा।





