back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cannes 2025: ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड कार्पेट सितारों से सजा, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग में शामिल हुई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड कार्पेट पर सजा सितारो का मेला, जिसमें हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल जैसी उम्दा एकट्रेस ने सत्यजीत रे की इस फिल्म के प्रीमियर पर दोनों ने मौजूद हो रेड कार्पेट पर वॉक कर इसकी शोभा बढ़ाई। शर्मिला टैगोर हरे रंग की साड़ी पहन रेड कार्पेट पर वॉक कर इसकी शोभा बढ़ाई तो वहीं सिमी ग्रेवाल ने खूबसूरत सफेद परिधान में अपनी शुरुआत की। जिसके बाद फिल्म के प्रीमियर के दौरान इन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। आइए जानते है पूरी खबर डिटेल में 

लोगों ने खड़े होकर तालियां भी बजाईं

कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने वॉक किया, अरण्येर दिन रात्रि के विशेष स्क्रीनिंग में दोनों एक्ट्रेस शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई जिसके बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां भी बजाईं। जिसमें दो सबसे प्रिय सितारों के लिए सबसे शानदार क्षण था। न केवल अपने पहनावे बल्कि अपने द्वारा पेश किए गए इतिहास के लिए भी सबका ध्यान आकर्षित किया। बता दे कि, अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग की शुरुआत जाने-माने निर्देशक वेस एंडरसन ने की। जो लंबे समय से सत्यजीत रे के काम की प्रशंसा करते रहे हैं। दुनिया को भारतीय सिनेमा के स्थायी प्रभाव की याद दिला दी। उस सुनहरे दौर की स्टार शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल को स्पाइक ली के हाईएस्ट 2 लोएस्ट के रेड कार्पेट पर भी एक साथ देखा गया था।

सिमी ग्रेवाल का कान में यह पहला शो था

रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें उन्होनें खूबसूरत गोल्ड ज़री बॉर्डर वाली एमरल्ड ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी थी। उनके इस सिंपल शाही लुक को हर किसी की सराहना मिली। नाज़ुक ग्रीन इयररिंग्स, सॉफ्ट वेव्स, जो आधे ऊपर और आधे नीचे की तरफ़ खींचे गए थे उनके आउटफिट ने हर डिटेल में शान और शालीनता दिख रही थी। इस दौरान शर्मिला टैगोर की बेटी सबा पटौदी भी साथ मौजूद थीं। सबसे हैरानी की बात ये है कि, सिमी ग्रेवाल का कान में यह पहला शो था।

फिल्म को 4K में किया गया है री-स्टोर

फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की फिल्म अरण्येर दिन रात्रि को एक बार फिर 4K में किया गया है री-स्टोर, जिसे अमेरिकी फिल्म निर्माता वेस एंडरसन के मौजूदगी में छह वर्षों में फिर से बनाया गया। इसे री-स्टोर करने का प्रोजेक्ट साल 2019 में शुरू हुआ था। कान फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 13 मई से शुरु हो गई थी जिसमें अब तक कई भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर वॉक कर कई ने अपना डेब्यू कर इसकी शोभा बढ़ाई । कईयों के लिए ये साल शानदार रहा जिसमें उन्होनें कान महोत्सव में अपना डेब्यू किया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajpal Yadav के बाद अब Ameesha Patel फंसीं, नॉन-बेलेबल वारंट के बाद किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में कानूनी मुश्किलों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा। अभिनेता राजपाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस Ameesha Patel चर्चा में हैं।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...