नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD खूब सुर्खियां बटोर रही है वहीं एक्टर प्रभास की चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि, फिल्म का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें प्रभास का कूल रोबोट दिखाया गया है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। बुधवार के दिन सुपर रोबोट बुज्जी की ग्रैंड लांचिंग की गई है। प्रभास ने बुधवार को हैदराबाद में हुए इवेंट के दौरान ही अपने सुपर कूल रोबोट बुज्जी को फैंस से मिलवाया है जो फिल्म में उनके साथी होने वाला है।
फिल्म में है डिफरेंट एलिमेंट्स
फिल्म को लेकर प्रभास ने पहले मिस्ट्री क्रिएट कर दी थी ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि एक्टर ने केवल बुज्जी नाम का खुलासा किया था इसके किरदार को लेकर मिस्ट्री बनी हुई थी। लेकिन अब मिस्ट्री पूरी तरह से लोगों के सामने आ चुकी है, जिसे देखने के बाद फैंस भी एक्साइटेड है। यह फिल्म आपको बेहद पसंद आने वाली है क्योंकि इसमें कई तरह के एलिमेंट शामिल है जिसमें पुराण से लेकर टेक्नोलॉजी तक शामिल है। फिल्म कल्कि 2898 AD दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाएगी क्योंकि टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें प्रभास की स्मार्ट कार नजर आती है, जिसमें कई तरह की खासियत है।
हैदराबाद में शानदार इवेंट
फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए हैदराबाद में शानदार इवेंट रखा गया इस दौरान 1 मिनट का टीजर भी जारी किया गया। वहीं दूसरी तरफ एक्टर प्रभास अपनी बुज्जी में बैठकर शानदार एंट्री लेते हैं, इवेंट के बाहर फैंस की भीड़ लगी होती है और एक्टर स्वैग में अपनी कार से बाहर निकलते हैं और सभी से मिलते हैं।
कैसी होगी बुज्जी की आवाज
फिल्म का एक और ऐसा पार्ट है जो इसे एक्साइटमेंट से भर देता है दरअसल बुज्जी को साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस का साउंड दिया गया है। बता दें कि, फिल्म कल्कि 2898 AD में बुज्जी को अपनी आवाज फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश देने वाली है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





