back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Update: Border 2 एडवांस बुकिंग में तेज शुरुआत, सनी देओल की फिल्म ने दिखाया दम

रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग तय, रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर नजर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘Border 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती दिख रही है। जे.पी. दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म Border की इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसका सीधा असर एडवांस बुकिंग पर साफ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन ₹10 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

Advance Booking Report: 5.65 करोड़ पहले ही कमा चुकी है फिल्म

Sacnilk की शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक करीब ₹5.65 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है। यह कमाई सिर्फ 2D शोज से हुई है। फिल्म को जल्द ही डॉल्बी और 4DX फॉर्मेट्स में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब तक फिल्म के लिए करीब 1.75 लाख टिकट बिक चुके हैं और कुल 13,585 शोज की बुकिंग दर्ज की गई है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए अनुमान है कि रिलीज से पहले ही एडवांस कलेक्शन ₹10 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है।

रिपब्लिक डे पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों के इतिहास में ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला बड़ी फिल्मों से होगा। अब तक का सबसे बड़ा रिपब्लिक डे सीरीज़ का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘पठान’ (₹58 करोड़) के नाम है। इसके बाद ‘फाइटर’ (41.20 करोड़), दीपिका की ‘पद्मावत’ (32 करोड़), ‘रईस’ (26.30 करोड़) और ‘जय हो’ (26.25 करोड़) का नंबर आता है। ‘बॉर्डर 2’ वैसे ही इन आंकड़ों में अमेरिका तक है, लेकिन 2026 के सबसे बड़े रिपब्लिक डे में प्रवेश की पूरी संभावना है।

सनी देओल फिर रच सकते हैं इतिहास

सनी देओल पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। उनकी 2023 की फिल्म ‘Gadar 2’ ने पहले दिन ₹40.1 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी और आगे चलकर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी। अब ‘Border 2’ के साथ सनी देओल एक बार फिर हाईएस्ट फर्स्ट-डे कलेक्शन की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत करने की तैयारी में हैं। देशभक्ति की थीम, दमदार एक्शन और रिपब्लिक डे वीकेंड का फायदा फिल्म को लंबी कमाई दिला सकता है।

इस खबर में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित हैं। ये आंकड़े अनुमानित हैं और आधिकारिक आंकड़ों में बदलाव संभव है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...