back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Mega Clashes: हाउसफुल 5 के बाद जून में बॉक्स ऑफिस पर सुपरक्लैश, एक साथ भिड़नेवाली है ये फिल्में

हाउसफुल 5 के बाद जून में कई अपकमिंग फिल्में लाइन में, जहां 27 जून 2025 को बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में ही 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 1 मूवी दोबारा रिलीज हो रही है। देखें उन फिल्मों की लिस्ट ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस समय तो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा हुआ है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई हाउसफुल 5 का शोर मचा हुआ है तो वही अब जून महीने में कई धमाकेदार फिल्में बैक टू बैक रिलीज को तैयार है। जहां हाउसफुल 5 के बाद जून में कई अपकमिंग फिल्में लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें आनेवाले 27 जून 2025 को एक साथ पांच फिल्में बड़े पर्दे पर उतर रही हैं, जिनमें से एक तो 44 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर आ रही है। आइए जानते हैं उन बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट के बारे में। 

बता दे, जून में अब कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें एक ही दिन में एक साथ कई फिल्में थियेटर में उतर रही हैं जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं। जिनमें से एक तो दोबारा बड़े पर्दे पर आ रही है। जाने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कौन-कौन सी मूवीज 27 जून को रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें एक तो 44 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर आ रही है। 

मां (2025)


एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग मूवी ‘मां’ जो 27 जून को रिलीज होने जा रही है, जो एक सुपरनैचुरल हॉरर मूवी है। इस मूवी के टीजर और ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किए है बता दे, इस फिल्म के साथ तीन साल बाद काजोल स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है। 

कन्नप्पा


मल्टी स्टारर फिल्म ‘कन्नप्पा मांचू विष्णु की मच-अवेटेड फिल्म जो 27 जून को रिलीज होने जा रही है, अक्षय कुमार, मोहन लाल और काजल अग्रवाल समेत 27 एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा है, सबसे खास बात इसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास कैमियो कर रहे हैं उनको नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो पहले नास्तिक होता था, लेकिन फिर वो भगवान शिव का परम भक्त बन जाता है।

निकिता रॉय


सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ भी इस लिस्ट में शामिल है, जो 27 जून को रिलीज होने जा रही है, ये एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें निकिता यानी सोनाक्षी एक गुरु की सच्चाई से पर्दा उठाने के पीछे लगी है।इसमें उनके साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल लीड रोल में दिखने वाले हैं। 

ज्ञानवापी फाइल्स


सच्ची घटना पर आधारित ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ 27 जून 2025 को थियेटर में दस्तक देने आ रही है, इस फिल्म में साल 2022 में उदयपुर में हुई कन्हैयालाल के मर्डर पर बेस्ड है जिसमें फिल्म के डायरेक्शन की कमान भरत एस श्रीनाते के हाथों में है इसकी कहानी देशबन्धु ने लिखी है।

https://twitter.com/vibj19/status/1933529695276122420

उमराव जान


नई फिल्मों के बीच में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की ब्लॉकबस्टर मूवी उमराव जान, जो साल 1981 में आई सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। जिसमें रेखा की अदाओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब वही पूरे 44 साल बाद 27 जून को रेखा स्टारर ‘उमराव जान’भी दोबारा थियेटर में उतारी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...