नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज के होते ही जबरदस्त ओपनिंग के साथ इस फिल्म का कलेक्शन भी चालू हो गया था। इस फिल्म कोलक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल का दमदार लुक भी नजर आया था। जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिर कोई लेकर जबरदस्त रिव्यू मिले थे। आपको बता दें कि फिल्म ने 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
फिल्म का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने पहले ही दिन 31 करोड़ की कमाई कर ली थी इसके बाद लगातार बॉक्स ऑफिस पर इसका सिलसिला बढ़ता रहा। वहीं अब तक इस फिल्म ने 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने 2025 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों को पछाड़ दिया है। 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में सोहम शाह की ‘क्रेजी’ भी रिलीज हुई। लेकिन कमाई के मामले में यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म ने भी कुछ ज्यादा कमल नहीं दिखाई। कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने के बाद भी इसे उतना ज्यादा सफलता नहीं मिली।
अब तक इन फिल्मों ने इतना किया कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ के कलेक्शन की बात करें तो छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के दो हफ्ते में ही फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसी के साथ फिल्म ने ‘केजीएफ 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अब इस वीकेंड देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड का फिल्म कितना कमाई करती है।
क्रेजी
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ का ट्रेलर बहुत ही दमदार दिखाया गया था या फिल्म फरवरी महीने के आखिरी तारीख 28 फरवरी 2025 को रिलीज हुई है। हालांकि रिलीज होते ही फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली है। पहले दिन महज 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’के कलेक्शन की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने कुल 6.64 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा वायरल हुए और काफी ज्यादा रील भी इसके गाने पर बने। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई।





