नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कल यानी गुरुवार 1 मई को सिनेमाघरों में रेड 2 और द भूतनी ने एकसाथ एंट्री मारी। जो इस महीने की बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज की शुरुवात है। जहां दोनों फिल्मों ने एक साथ रिलीज होने के साथ अब तक इतना कलेक्शन कर लिया है । आइए जानते है दोनों मूवी के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में जहां जमीन आसमान का दिखा फर्क।
राजनीतिक कहानी के आगे डरावनी कॉमेडी पड़ी फीकी
जहां कल मई महीने की शुरुवात में ही एक-दूसरे को टक्कर देने रेड2 और द भूतनी ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी है तो वहीं इनके बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को देखें तो दोनों में काफी अंतर दिखाई दिया है जहां एक राजनीतिक कहानी के आगे एक डरावनी कॉमेडी दम भरते नजर आ रही है।
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकल्निक रिर्पोट के अनुसार,अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 ने अपने पहले दिन के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज कर अब तक 19.25 करोड़ अपने खाते में डाल लिए है, जिसे मिलाकर कुल कमाई करीब 31 करोड़ की कर ली है। बता दें यह फिल्म अजय देवगन की साल 2018 में आई रेड मूवी का सीक्वल है जिसने अपने रिलीज के पहले दिन ही अच्छी खासी कमाई कर ली। इससे पहले एक्टर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह औंधे मुंह गिर गई थी जिसमें हाल ही में आजाद मूवी से भतीजे अमन देवगन और रवीना की बेटी राशा डेब्यू भी किया था जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। अब वहीं संजय दत्त स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी की बात करे तो इस फिल्म ने भी रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में निराश कर दिया है।
द भूतनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ ने भी एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दिया । जिसमें ‘रेड 2’ के मुकाबले द भूतनी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, इस मूवी की बात करे तो सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस मूवी में संजय दत्त, मौनी रॉय के अलावा स्वेता की बेटी पलक तिवारी भी है जो एक बाबा पर केंद्रित है, जो एक अनुभवी पैरा-फिजिसिस्ट एक इकाई के खिलाफ लड़ता है। लेकिन इन सब के बावजूद पहले ही दिन निराश करते हुए मात्र 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सबसे हैरानी की बात ये कि, द भूतनी से बेहतर तो ‘थंडरबोल्ट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर ली है वहीं दूसरी ओर अक्षय के केसरी 2का जलवा सिनेमाघरों में अब भी कायम है।





