back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zakir Khan ने ‘केबीसी 15’ शो में स्ट्रगलिंग लाइफ का किस्सा किया शेयर, मुफलिसी में दिन काटकर हासिल किया मुकाम

जाकिर खान ने शो केबीसी सीजन 15 में पहुंचकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ उन्होंने स्ट्रगल लाइफ के किस्से भी शेयर किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अमिताभ बच्चन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनका शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरु हो गया है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है फैंस भी उनका शो काफी पसंद कर रहे हैं। शो में तमाम तरह के लोग आते हैं, जो शो काफी खास बनाता है। वहीं इस बार शो में हंसी के साथ ज्ञानी मेहमान, शो में चार चांद लगाने वाले हैं। आज के शो मेें स्टैंडअप कमेडियन जाकिर खान शो आने वाले हैं। इसको लेकर सोनी टीवी ने शानदार प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें अमिताभ बच्चन और जाकिर खान नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ के बारे में कुछ किस्सा भी शेयर किया।

जाकिर खान ने स्ट्रगल लाइफ का किस्सा सुनाया

जाकिर ने अपनी संघर्ष भरे दिनों के बारे में किस्सा शेयर कहुए कहा, “मैं तीन साल तक दिल्ली में रहा और नौकरी थी नहीं थी। मैंने अपने माता-पिता से झूठ बोला कि मेरे पास नौकरी है। उस समय मेरा एक दोस्त था, हम बहुत करीबी हैं। अगर खाना है तो हम साथ खाएंगे, नहीं तो भूखे रहेंगे, कम से कम अकेले तो भूखे नहीं मरेंगे, अब, मुझे कोई हैरानी नहीं होती क्योंकि मैंने देखा है कि खाली पेट रहना कैसा होता है। मुझे लगता है कि सब कुछ मेरा अपना है और मेरे पास सब कुछ हो सकता है, चाहे वह सिडनी ओपेरा हाउस हो या रॉयल अल्बर्ट हॉल, जहां मैं जल्द ही परफॉर्म करने जा रहा हूं “

अमिताभ बच्चन के कहने पर सुनाई शायरी

जाकिर खान ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचते ही महफिल जमा दी। शो में अमिताभ बच्चन ने उनको कुछ परफार्म के लिए रिक्वेस्ट किया। जिसके बाद उन्होंने मां पर शेर सुनाया, जिसके बाद बिग भी काफी भावुक हो गए।

जाकिर ने की बिग बी की तारीफ

जाकिर हॉट सीट पर बैठते ही अमिताभ बच्चन से कुछ बात शेयर करते हैं। वे बोलते हैं कि उनके बचपन का सपना सच हो गया है। इसके साथ अमिताभ की फिल्म अजूबा और शहंशाह की खूब तारीफ की।

स्टैंड कामेडी करते हैं ज़ाकिर खान

आपको बता दें कि जाकिर स्टैंड अप का्ॅमेडी के लिए जाने जाते हैं। देश के अलावा उन्होंने विदेशों में भी कई सारे शो किये हैं। दूसरे देशों में लोग उनको काफी पसंद करते हैं। जब भी वह किसी अन्य देश में जाते हैं, तो फैंस उनकी झलक पाने को बेताब रहते हैं। इसके साथ जाकिर खान ने एक्टिंग में भी धमाल मचाया है। एमेजन प्राइम पर उनकी बहुचर्चित वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ को लोगों ने काफी पसंद किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

जाकिर खान ने कॉमेडी से ब्रेक लेने की वजह बताई, बोले – जेनेटिक बीमारी ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर ख़ान ने हाल ही में घोषणा की है कि वे कॉमेडी और लाइव परफॉर्मेंस से एक लंबा ब्रेक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵