back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नितेश तिवारी की रामायण में अब रावण के रोल में नजर आएंगे यश

फिल्ममेकर नितेश तिवारी इन दिनों माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में नितेश तिवारी ने रावण की भूमिका के लिए केजीएप एक्टर यश को अप्रोच किया है।

नई दिल्ली,एजेंसी।  ‘केजीएफ 2” की सफलता के बाद अभिनेता यश के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यश ने अभी तक किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। हालांकि यश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं।

अपने जन्मदिन पर लिखे एक नोट में यश ने कहा कि अगली बार वह प्रोजेक्ट के बारे में अपने प्रशंसकों को बताएंगे । अब खबर है कि यश का यह बड़ा प्रोजेक्ट नितेश तिवारी की ”रामायण” हो सकता है। ”दंगल” और ”छिछोरे” जैसी बड़ी हिट देने वाले नितेश तिवारी और निर्माता मधु मंटेना ने 2019 में रामायण को बड़े पर्दे पर उतारने की घोषणा की। अब यश के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें आ रही हैं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऋतिक रोशन नहीं बल्कि केजीएफ स्टार यश रावण का नेगेटिव रोल प्ले करेंगे। नीतीश और मधु ने अपनी फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए यश से संपर्क किया है। पहले कहा जा रहा था कि इस रामायण में रावण के रोल के लिए ऋतिक रोशन का नाम लगभग फाइनल हो गया था, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऋतिक ”विक्रम वेधा” के बाद एक और नकारात्मक किरदार नहीं निभाना चाहते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के राम का किरदार निभाने की भी खबरें थीं। एक इवेंट में रणबीर ने इस बात का इशारा भी किया था कि वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रॉकिंग स्टार यश के पास अभी 4-5 ठोस स्क्रिप्ट्स हैं। और इन्हीं में से एक है नितेश तिवारी की ”रामायण”। सूत्रों की मानें तो केजीएफ की दोनों फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद, यश उन भूमिकाओं की तलाश में हैं जो दमदार हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि यश को नितेश की स्क्रिप्ट और रामायण की प्री-पिक्चरिंग पसंद आई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Yash Birthday Special: ट्रक ड्राइवर के बेटे से फिल्म इंडस्ट्री का सितारा बनने तक की कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कन्नड़ सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग न केवल साउथ इंडिया में बल्कि पूरे विश्व...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...