नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में हुई थी और अप्रैल में आरबीआई के 90 साल पूरे हो गए हैं। और अब वो अपने काम और शानदार सफर के बारे में देशवासियों को विस्तार से इसकी जानकारी देना चाहता है। इसके लिए वो पांच एपिसोड की वेब सीरीज लाने की योजना बना रहा है।ऑफिशियल जानकारी के अनुसार यह वेब सीरीज करीब तीन घंटे की होगी ओर इसमें हर एपिसोड का टाइम 25-30 मिनट का रहेगा।
वेब सीरीज से लोगों को होगा ये फायदा
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस वर्ष अप्रैल में अपने 90 साल पूरे कर लिए है। रिपोर्ट के अनुसार वो अपने काम के ऊपर पांच-एपिसोड की सीरीज बनाने की सोच रहे हैं। जिसमें केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जनता की समझ को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही लोगों का इसके प्रति अलग प्रकार का जुड़ाव को बढ़ावा देने और नीतियों में विश्वास और आत्मविश्वास बनाने के लिए एक संसाधन के रूप में काम करेगी।हालांकि इस वेब सीरीज के लिए,आरबीआई ने इच्छुक प्रोडक्शन हाउस, टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म से बात की हैं।
सीरीज के माध्यम से बैंक का मिशन पता चलेगा
ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में कहा गया कि इस सीरीज में पांच एपिसोड होंगे। इसमें केंद्रीय बैंक की अहम भूमिका को एक अलग तरीके से पेश की जाएंगी। इसके साथ ही ये फिल्म केंद्रीय बैंक के ऑपरेशन और नीतियों में विश्वास और भरोसा बनाने के लिए मूल्यवान संसाधन के रूप में काम करेगी। और इसमें आरबीआई की 90 साल की यात्रा का जश्न मनाया जाएगा। सीरीज के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ई-टेंडरिंग के जरिये बोली आमंत्रित करने के लिए दस्तावेज जारी किया है।
आरबीआई ने कही ये बड़ी बात
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए आरबीआई ने कहा सीरीज का मकसद जटिल वित्तीय अवधारणाओं को दर्शकों के लिए आसान और दिलचस्प बनाना है। इसके साथ ही आगे कहा कि मनोरंजक कहानी, एक्पर्ट इंटरव्यू और हाई क्वालिटी विजुअल के साथ वेब सीरीज केंद्रीय बैंक के संचालन और नीतियों में पारदर्शिता बढ़ाने और विश्वास बनाने का प्रयास करती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:।





