नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | विक्की कौशल अपनी फिल्मों की वजह से अकसर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार द्वारा किया गया है। विक्की कौशल की इस फिल्म को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ मुकाबला करना पड़ गया। वहीं सैम बहादुर बाॅक्स आफिस पर बेखौफ होकर लगी हुई थी। वहीं शानदार कारोबार कर रही थी।
रिलीज के तीसरे हफ्ते के दौरान ही फिल्म की कमाई में खूब गिरावट होना शुरु हो गई है। सैम बहादुर की फिल्म कलेक्शन के मामले में काफी आगे रही है।
‘सैम बहादुर ने 19वे दिन की काफी कमाई
एनिमल फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर खूब शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ सैम बहादुर भी शानदार प्रदर्शन कर रही थी। सैम बहादुर को उम्मीद के अनुसार ओपनिंग मिलने में कामयाबी नहीं मिली थी। सैम बहादुर की कमाई कुछ खास नहीं हुई लेकिन फिर भी काफी कमाई किया है।
सैम बहादुर की बात करें तो पूरे दुनियाभर में सैमबहादुर ने शानदार कलेक्शन किया है। विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के 18वे दिन वर्ल्डवाइड में 107 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। वहीं फिल्म 107 करोड़ कमाने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।
सैम बहादुर की ये रही स्टारकास्ट
सैम बहादुर की फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशाॅ की लाइफ पर आधारित है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा के अलावा नीरज काबी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघर में रिलीज की गई थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज





