वरुण धवन स्टारर फिल्म ' VD - 18 ' की मुहूर्त पूजा का वीडियो हुआ वायरल,

मकर संक्रांति के अवसर पर 'VD-18' का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वरुण धवन के साथ फिल्म के और भी कलाकार नज़र आ रहे है। यह वीडियो फिल्म मुहूर्त के निकलने पर रखी गई पूजा का है...
फिल्म ' VD - 18 '
फिल्म ' VD - 18 'google

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2023 में कई मशहूर फिल्म स्टार्स ने अपनी बॉलीवुड की अच्छी फ़िल्में दी है। अब उन्हीं के बाद, एक बार फिर वरुण धावक उभरते दिखाई दे रहे है। जी हाँ, इस बार बॉलीवुड ऐक्ट्रर वरुण धवन और इनके साथ कई मशहूर कलाकार VD-18 में नज़र आने वाले है। रविवार को VD-18 की एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें वरुण और उनके साथी पूजा करते नज़र आ रहे है। दरअसल, यह पूजा फिल्म मुहूर्त के उपलक्ष्य में करायी गई थी। इस वायरल वीडियो में पहले सभी ऐक्ट्रस की एंट्री होती है,उसके बाद सेट कभी सीन दिखाया जाता है। इस क्लिप में कीर्ति सुरेश ने शानदार पीली सारी और प्यारी-सी मुस्कान के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वहीं वरुण धवन ने ब्लू शर्ट और वाइट पैंट पहनकर अपना जलवा बिखेरा। उस फिल्म के निर्देशक एटली है। एटली इससे पहले किंग खान की सुपरहिट फ़िल्मों में एक 'जवान' को लेकर आए थे।

 मुहूर्त पूजा
मुहूर्त पूजाgoogle

वरुण के साथ ये ऐक्ट्रस आयेंगे नज़र -

VD-18 में वरुण के साथ वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश नज़र आएँगी। एटली ने कहा कि कीर्ति और वामिका ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि, वरुण धवन ने भी इस क्लिप को अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, और उसमे लिखा है कि, 'शीर्षक से जल्द ही पर्दा उठेगा।' वहीं वामिका ने वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया 'इस खबर को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं, अधिक रोमांचक खबरें जल्द ही आ रही हैं।'

शाहरुख खान के बाद अब एटली इनके साथ करेंगे काम -

किंग खान-शाहरुख खान की फिल्म जवान के बाद एटली एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। एटली की आने वाली फिल्म 'VD-18' को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं और इसी दौरान VD-18 की मुहूर्त पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। बता दें कि, क्लिप की खास बात यह थी कि इसमें फिल्म के कुछ BTS मोमेंट्स भी कैद किए गए है। 'वीडी 18' की शूटिंग से पहले मुंबई में भव्य पूजा की गई। जिसका वीडियो काफ़ी जोरों से वायरल हो रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in