Gold Cake: उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 3 करोड़ के सोने का केक, हनी सिंह ने किया गिफ्ट

Urvashi Rautela Gold Cake: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे पर 3 करोड़ रुपए के सोने का केक काटा है। एक्ट्रेस का जन्मदिन 25 फरवरी को था।
उर्वशी रौतेले।
उर्वशी रौतेले।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने बर्थडे पर 3 करोड़ रुपए के सोने का केक काटा है। एक्ट्रेस का जन्मदिन 25 फरवरी को था। एक्ट्रेस ने बहुत धूमधाम से जन्मदिन मनाया है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उर्वशी को रैपर हनी सिंह ने सोने का केक गिफ्ट किया। यह बर्थडे केक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोने का केक देखने पर फैंस को लग रहा था कि ये सिंपल गोल्डन डस्ट वाला केक है। मगर,हनी सिंह ने बताया कि केक की कीमत 3 करोड़ है, जिसके बाद हर कोई चौंक गया था।

24 कैरेट का गोल्ड केक

हनी सिंह ने बताया है कि ये 24 कैरेट गोल्ड का केक है। उन्होंने फ्री-जर्नल को दिए स्टेटमेंट में कहा कि मैं इस स्पेशल ओकेशन कुछ खास देना चाहता था। मैंने उन्हें केक दिया, उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। मैं केक कटिंग मोमेंट को यादगार बनाना चाहता था, ताकि लोगों को याद रहे किसी ने अपने को-स्टार के लिए ऐसा कुछ किया था। वह अपने काम में बहुत माहिर हैं। इस तरह का ट्रीटमेंट वो डिसर्व करती हैं।

उर्वशी ने शेयर की फोटोज

उर्वशी ने केक कटिंग सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उर्वशी ने फोटो शेयर कर लिखा-'लवडोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in