Disha Parmar Vaidya
Disha Parmar Vaidya@Instagram

Disha Parmar Vaidya: टीवी एक्ट्रेस दिशा ने स्विमिंग पूल के किनारे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति गायक राहुल वैद्य जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट दिशा फिलहाल इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके पति गायक राहुल वैद्य जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट दिशा फिलहाल इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने अपने लिए कुछ समय निकाला और आराम किया।

Disha Parmar Vaidya
Disha Parmar Vaidya@Instagram

मोनोकिनी में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है और ये काफी चर्चा में है। स्विमिंग पूल के किनारे रिलैक्स करते हुए दिशा ने मोनोकिनी में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। मैरून कलर की इस ड्रेस में दिशा का लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Disha Parmar Vaidya
Disha Parmar Vaidya@Instagram

मोनोकिनी पहनने के लिए ट्रोल भी किया

दिशा का ये नया अवतार कई लोगों को पसंद आया। उनकी फोटो पर कई लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं, लेकिन कुछ फैंस को उनका ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कई लोगों ने दिशा को मोनोकिनी पहनने के लिए ट्रोल भी किया है। इस पर कई कमेंट्स आए हैं, जिनमें से कुछ को साफ तौर पर यह लुक पसंद नहीं आया।

Disha Parmar Vaidya
Disha Parmar Vaidya@Instagram

पंखुड़ी के किरदार से हुईं लोकप्रिय

दिशा सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में पंखुड़ी के किरदार से लोकप्रिय हुईं। इस शो में वह नकुल मेहता के साथ नजर आईं थीं। इनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हुए एकता कपूर ने इन दोनों को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन में कास्ट किया। वहां भी उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल ये दोनों ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ रहे हैं, लेकिन इस शो को पहले सीजन जितना रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in