नई दिल्ली, रफ्तार। साउथ सुपरस्टार एवं फिल्म केजीएफ फेम एक्टर यश (Yash) की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। फिल्म टॉक्सिक का टाइटल रिवील हुआ है। इसके बाद #YAsh19 ट्रेंड कर रहा। सोशल मीडिया पर बड़े शानदार तरीके से फिल्म का टाइटल रिवील हुआ है। टॉक्सिक के टीजर वीडियो में यश का शानदार लुक दिखा है। अब फैंस के दिल की धड़कने फिल्म का नाम सुनकर बढ़ी है। यश ने फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहन दास (Geetu Mohandas) के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी।
एक्ट्रेस कौन?
फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। साई पल्लवी फिल्म की एक्ट्रेस हो सकती हैं। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। बता दें एक्टर यश ने इंस्टाग्राम पर इस टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो शेयर कर लिखा-आप जो खोज रहे हैं, वह आपको ढूंढ रहा है। रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा #TOXIC।’ अब यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
फैंस क्रेजी
यश का क्रेज फैंस के बीच साफ दिखता है। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट दिख रहा है। फिलहाल फिल्म का टाइटल सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं। फिल्म यश की KGF फ्रैंचाइजी की तरह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in