Chhat Puja: पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी समेत ये फिल्मी सितारे मनाते हैं छठ, अक्षरा, मोनालिसा भी रखती हैं व्रत

Chhat Puja 2023 in Bollywood:भारत के उत्तरी पूर्वी भाग में छठ पर्व की धूम शुरू हो चुकी है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में महापर्व बेहद धूमधाम से मनता है।
छठ पर्व मनाते फिल्मी सितारे। फाइल फोटो।
छठ पर्व मनाते फिल्मी सितारे। फाइल फोटो।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के उत्तरी पूर्वी भाग में छठ पर्व की धूम शुरू हो चुकी है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में महापर्व बेहद धूमधाम से मनता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई बड़े सितारें है, जो इस महापर्व को मनाते हैं। लिस्ट में पंकज त्रिपाठी से लेकर मनोज बाजपेयी तक शामिल हैं।

रवि किशन (Ravi Kishan)

भोजपुरी एक्टर एवं सांसद रवि किशन भोजपुरी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनमे रवि किशन का नाता बिहार से गहरा है। रवि किशन ने 2020 में संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में छठी मैया का आशीर्वाद लेने घाट गए थे। उन्होंने घाट पर बेदी भी बनाई थी।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

कॉमिक या गंभीर रोल पंकज त्रिपाठी हर किरदार में ढलते हैं। वेब सीरीज के कालीन भइया से 'स्त्री' के मजेदार किरदार तक पंकज त्रिपाठी ने न्याय किया है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से हैं और अब मुंबई में ही सपरिवार छठ पर्व मनाते हैं। वो भी बिल्कुल देसी अंदाज में।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पटना के रहने वाले हैं। उनके भाई, बाकी रिश्तेदार यहीं रहते हैं। शत्रुघ्न का परिवार यहां महापर्व धूमधाम से मनाता है।

नीतू चंद्रा (Neetu Chandra)

फिल्म गरम मसाला की एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पटना की रहने वाली हैं। फिल्मी कॅरियर शुरू करने के बाद से वह मुंबई में रहने लगीं, लेकिन रीत-रिवाज नहीं भूलीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की बधाई दी है। खुद भी पर्व करती हैं।

मनोज बायपेजी (Manoj Bajpayee)

मनोज बायपेजी ने फिल्मों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दबदबा बनाया है। मनोज की फिल्में देखने के लिए फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। एक्टर का जन्म भी बिहार के बेतिया में हुआ है। उनका परिवार भी महापर्व मनाता है।

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)

बिहार में जन्मे एक्टर गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना के साथ पिछले साल छठ पूजा की थी। उससे जुड़ीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। गुरमीत के इन फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था।

रतन राजपूत (Ratan Raajputh)

रतन राजपूत लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन कल्चर और गांव से काफी जुड़ी हैं। एक्ट्रेस अक्सर गांव से वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वीडियोज में रतन बता चुकी हैं कि वह छठ पर्व पर खास तैयारियां करती हैं।

अक्षरा सिंह (Akshra Singh)

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हर साल परिवार के साथ छठ पर्व मनाती हैं। एक्ट्रेस छठ पर नए-नए गाने भी रिलीज करती हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी हर साल धूमधाम से छठ पूजा मनाती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.