
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस इस साल पहला करवा चौथ करेंगी। इनमें सबसे पहला नंबर परिणीति चोपड़ा का है। परिणीति ने हाल में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा से शादी की हैं। दोनों 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी खूबसूरत तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति शादी बाद एक नंवबर को अपना पहला करवा चौथ बनाएंगी।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी में शादी की थी। दोनों की रिलेशनशिप की ख़बरें फिल्म शेरशाह के बाद से सामने आनी शुरू हुईं थीं। इस साल कियारा का पहला करवा चौथ है। करवा चौथ के दिन कियारा को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar)
स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। फिर जोड़े ने हल्दी, मेहंदी और संगीत समेत कई फंक्शन्स किए थे। अब एक्ट्रेस मां बन गई हैं। शादी बाद स्वरा भास्कर का भी यह पहला करवा चौथ होगा।
अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इसी साल जनवरी में शादी की थी। इस साल अथिया का भी पहला करवा चौथ है।
शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi)
फेमस एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक ने भी इस साल शादी की है। शिवालिका भी पहली बार अपने पति के लिए यह व्रत रखेगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in