Karwa Chauth: बॉलीवुड से आम लोगों के बीच पॉपुलर हुआ Karwa Chauth, जानिए फिल्मों का करवा चौथ का इतिहास

Karwa Chauth in Bollywood: बॉलीवुड में करवा चौथ की परंपरा बेहद पुरानी है। आज भी फिल्मों में यह सीन फिल्माया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए यह व्रत रखती हैं।
बॉलीवुड में करवा चौथ व्रत की शुरुआत।
बॉलीवुड में करवा चौथ व्रत की शुरुआत। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में करवा चौथ की परंपरा बेहद पुरानी है। आज भी फिल्मों में यह सीन फिल्माया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए यह व्रत रखती हैं। एक नवंबर को यह व्रत पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मगर, आपको बता है कि फिल्मों में करवा चौथ का (First Movie On Karwa Chauth) ट्रेंड कब शुरू हुआ था?

फिल्म बहू-बेटी में पहली बार दिखाया गया था यह व्रत

बॉलीवुड फिल्मों में करवा चौथ की शुरुआत 49 साल पहले ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म बहू-बेटी से हुई थी। गाने में करवा चौथ का जश्न मनाया गया था। फिल्म में एक गाना भी करवा चौथ पर फिल्माया गया था। गाने का नाम-आज है करवा चौथ सखी था। गाने को आशा भोसले ने आवाज दी थी। गाने में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ करती हैं। वो हाथों में पूजा की थाली लिए गाना गाती नजर आई हैं। गाने में माला सिन्हा और मुमताज नजर आई थीं। प्रकाश राव ने फिल्म को निर्देशित किया था। इसमें अशोक कुमार, माला सिन्हा, मुमताज, महमूद और जॉय मुखर्जी थे। फिल्म में माला सिन्हा ने शांता नाम की महिला का किरदार निभाया था।

करवा चौथ पर कई फिल्में

पिछले 49 साल से बॉलीवुड की फिल्मों में करवा चौथ का ट्रेंड है। इस पर कई फिल्में और गाने बन चुके हैं। फिल्मों में सलमान, शाहरुख और अमिताभ बच्चन भी नजर आए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.