back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Preity Zinta और Sunny Deol की जोड़ी मचाएगी धमाल! ‘लाहौर 1947’ दिखेगी केमिस्ट्री

Preity Zinta Comeback: शादी के बाद मनोरंजन जगत से दूर बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' एवं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिर बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं। प्रीति जल्द फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

नई दिल्ली, हिं.स/रफ्तार। शादी के बाद मनोरंजन जगत से दूर बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ एवं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिर बड़े पर्दे पर वापसी को पूरी तरह तैयार हैं। प्रीति जिंटा जल्द बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ सनी देओल होंगे। अब फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। सनी के लिए बीता साल काफी धमाकेदार रहा। ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद हर कोई सनी देओल की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहा है। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास कई फिल्में कतार में हैं।

आमिर खान का कैमियो

‘लाहौर 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल में ये खुलासा हुआ था कि फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म लाहौर-1947 को आमिर ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, कुछ तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी नजर आ रही हैं।

लुक टेस्ट के दौरान स्पॉट हुई थीं प्रीति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा 6 साल बाद इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। प्रीति को हाल में मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया था। कहा जा रहा है कि प्रीति वहां लुक टेस्ट के लिए पहुंची थीं।

शानदार सेट बनाए जा रहे

फिल्म गदर-2 की सफलता के बाद सनी को यह फिल्म मिली है। उन्होंने इस बात का खुलासा ‘कॉफी विद करण-8’ के एक एपिसोड में किया। उन्होंने बताया कि ‘गदर-2’ की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर खान उनके पास आए और मिलने को बुलाया। अगले दिन दोनों मिले और नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की। ऐसे में सनी ने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी। ‘लाहौर 1947’ जल्द पर्दे पर आएगी। फिल्म का काम मुंबई में शुरू हो चुका है। उस वक्त की कहानी दिखाने के लिए शानदार सेट बनाए जा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जब आमने-सामने आए सनी देओल और आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसकी हुई जीत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में 15 जून 2001 एक यादगार तारीख मानी जाती है। इसी दिन दो बड़े सितारे- आमिर खान और सनी...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...