back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Leo: तमिल स्टार थलापति विजय और संजय दत्त की जुगलबंदी छाई, मिनटों में करोड़ों लोगों ने देखा ‘लियो’ का ट्रेलर

Film Leo: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म लियो का ट्रेलर हर ओर छाया है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक करीब 3 करोड़ लोग देख चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की अपकमिंग फिल्म लियो का ट्रेलर हर ओर छाया है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक करीब 3 करोड़ लोग देख चुके हैं। कल ट्रेलर लांच हुआ था। फिल्म से जुड़ी दो बातें खास हैं। पहली फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ थलापति विजय 14 साल बाद नजर आएंगे। दूसरा विजय के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले यह ट्रेंड कर रहा था।

25 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा ट्रेलर

थलापति विजय की फिल्म लियो का ट्रेलर सन टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर हुआ है। लोगों में पहले से ट्रेलर को लेकर बेहद एक्साइटमेंट थी। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि #LeoTrailer ने महज 20 मिनट 32 सेकेंड में ही 1 Million लाइक्स बटोरे हैं। ट्रेलर को अब तक 25 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

19 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

‘लियो’ का ट्रेलर बेहद शानदार है। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। बता दें यह फिल्म थलापति विजय की पैन इंडिया फिल्म है। इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाना है। फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ में रिलीज हुआ है।

खतरनाक अंदाज में नजर आएंगे संजय दत्त

फिल्म में थलापति विजय के अलावा संजय दत्त खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। तृषा कृष्णन का भी अहम रोल है। इनके अलावा अर्जुन सरजा और अर्जुन दास भी खूंखार अंदाज में दिखेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...