back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है ये हॉरर थ्रिलर फिल्म, जिसे बनाने में एक्टर ने बेची प्रॉपर्टी

6 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने सब को डराकर हैरान करा दिया था। ये हॉरर थ्रिलर फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘तुम्बाड’ 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा दिया था। कई फिल्मों में अपने किरादर से लोगों को दिल जीतने वाले सोहम शाह को जब दर्शकों ने इस फिल्म में इस प्रकार का किरदार निभाते हुए देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। वहीं इस फिल्म को नेशनल-इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिले। अब ये फिल्म 30 अगस्त को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 

एक बार फिर रिलीज होने को तैयार फिल्म ‘तुम्बाड’ 


फिल्म ‘स्त्री 2’ के आने से लोगों के मन में हॉरर फिल्म को लेकर एक अलग खुमार चढ़ा हुआ है।वहीं दिन पर दिन हॉरर फिल्मों के क्रेज को देखते हुए अब सोहम शाह ने अपनी हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ को फिर रिलीज करने का फैसला लिया है।ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.2 रेटिंग मिली है। साल 2018 में जब ये फिल्म आई थी तब इसने बॉक्स ऑफिस पर 13.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है। वहीं सोहम शाह, हरीश खन्ना, ज्योति मालशे, रुद्र सोनी और माधव हरि जोशी ने लीड रोल प्ले किया है।

फिल्म की कहानी 


फिल्म ‘तुम्बाड’ की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 1918 में महाराष्ट्र के एक तुम्बाड नाम के गांव से शुरू होती है, वहीं ये फिल्म श्राप और खजाना के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के बहुत सारे सीन्स ऐसे हैं जो रियल बारिश में शूट हुए हैं।इसके साथ ही ये सीन्स असली दिखे, इसलिए लगभग 6 साल तक असली बारिश में शूटिंग की गई। इसके साथ ये भी कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग जिस जगह पर हुई वहां पिछले 100 साल से कोई इंसान नहीं गया है।

फिल्म को मिले इतने अवॉर्ड 


इस फिल्म को अबतक कुल 12 नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब इसको काफी अच्छे रिव्यूज दिए गए। वहीं आप को बता दें कि, इस फिल्म को बनाने में निर्माता को पूरे 7 साल लगे थे। इतना ही नहीं बल्की फिल्म बनाने में सोहम शाह को अपने फ्लैट से लेकर प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ गई थी। दरअसल,फिल्म को बनने में काफी समय लगा इसके कारण फिल्म से जुड़े एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स को कई प्रोजेक्ट छोड़ने पड़े।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...