Times Square: फिल्म द वैक्सीन वॉर ने रचा इतिहास, पहली भारतीय फिल्म बनी जिसके गाने ने हासिल की ये उपलब्धि

फिल्म द वैक्सीन वॉर के इवेंट का पोस्टर।
फिल्म द वैक्सीन वॉर के इवेंट का पोस्टर।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म द वैक्सीन वॉर ने रिलीज से पहले बड़ा इतिहास रचा है। इस फिल्म का ग्रैंड कैंपेन फिनाले प्रतिष्ठित टाइम्स स्कायर में हुआ है। फिल्म का गाना टाइम्स स्क्वायर पर रिलीज किया गया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। टाइम्स स्क्वायर में आयोजित इस इवेंट में कई डांस फॉर्म्स शामिल थे। इस दौरान फिल्म के गाने ने अनगिनत दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी। इवेंट डफी स्क्वायर 46वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हुआ था।

फिल्म प्रमोशन के लिए नया स्टैंडर्ड सेट किया

फ्लैश मॉब की शानदार कोरियोग्राफी से टाइम्स स्क्वायर जीवंत हो उठा। वहीं, दर्शक इसके दीवाने हो गए। शो में डांस शैलियों का फ्यूजन शोकेस किया गया, जो न्यूयॉर्क की इस फेमस जगह में कथक जैसे डांस फॉर्म्स के साथ विविध संस्कृतियों का जश्न मनाता है। खासकर इस अभियान ने अपने विशाल पैमाने और दिलचस्प एग्जीक्यूशन के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। इस उल्लेखनीय फ़्लैश मॉब के रंगों में ढूबे टाइम्स स्क्वायर का ये सीन लोगों को हमेशा याद रहने वाला है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री का तूफानी अभियान शुरू होगा

जैसे ही इवेंट जोरदार तरीके से एंड हुआ तो पता चला कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी अब द वैक्सीन वॉर को भारत में वापस ले जाने के लिए कमर कस रहे हैं। दर्शकों और मीडिया आउटलेट्स के साथ जुड़ाव की रोमांचक यात्रा का वादा कर उनका तूफानी अभियान जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जबकि, नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर भारत अब दुनिया को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उससे ठीक पहले 'द वैक्सीन वॉर' के निर्माताओं ने कई कार्यक्रमों और फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में एक लहर पैदा की है।

28 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

वास्तव में फिल्म द वैक्सीन वॉर देश के लिए बहुत खास फिल्म है, क्योंकि यह विज्ञान की दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इसके साथ देश ने विश्व स्तर पर अलग पहचान बनाई है। हमारे देश ने दुनिया को सबसे प्रभावी वैक्सीन देकर दुनिया को खतरनाक महामारी से बचाया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in