
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 का टीजर लांच हो चुका है। इस फिल्म के साथ सलमान स्पाई यूनिवर्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्टर 6 साल बाद फिर धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म का पहला वीडियो आज सामने आने के बाद फैंस को रिलीज का इंतजार बढ़ गया है। टीजर में सलमान डॉयलॉग बोल रहे- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं। इसके अलावा कह रहे कि अब टाइगर भारत के खिलाफ है। 22 साल अपनी सेवा देने के बाद देश के विरोध में खड़ा है। दर्शकों को सलमान का डॉयलॉग जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं खासा पसंद आ रहा है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान की टाइगर एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है। टाइगर 3 से पहले दो पार्ट-एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। ऐसी उम्मीद टाइगर 3 से भी बन रही है। फिल्म को यश राज फिल्मस (YRF) के 50 साल पूरे होने पर रिलीज किया जाएगा। टाइगर 3 दीवाली पर रिलीज होनी है।
टाइगर 3 की स्टार कास्ट में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी अहम किरदार में हैं। इनके अतिरिक्त फिल्म पठान के स्टार शाहरुख खान का क्रॉसओवर होगा। सलमान ने भी फिल्म पठान में ऐसा किया था।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले टाइगर 3 बन रही है। फिल्म का निर्देशक मनीष शर्मा कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म से सलमान पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in