back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर फिल्म में किया संघर्ष

तापसी पन्नू ने वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से डेब्यू किया था। तापसी के करियर के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान तापसी ने बॉलीवुड में हो रहे भेदभाव को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। तापसी पन्नू ने वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में तापसी के करियर के 10 साल पूरे हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अब तक के अपने सफर में ‘पिंक’, ‘थप्पड़’, ‘मुल्क’ जैसी क्वालिटी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड बैकग्राउंड न होने के कारण यहां तक पहुंचने का उनका सफर निश्चित रूप से आसान नहीं था। हाल ही में, तापसी पन्नू ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में भेदभाव ने उन्हें कैसे प्रभावित किया है।

बॉलीवुड में कुछ खास ग्रुप और दोस्तों के साथ काम करते हैं
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा हैं कि लोग अब जान गए हैं कि बॉलीवुड में कुछ खास ग्रुप हैं। दोस्तों के समूह, अभिनेताओं के समूह जैसे कई समूह हैं, जो एक विशेष एजेंसी के तहत काम करते हैं, लेकिन प्रत्येक अभिनेता को अपनी पसंद की भूमिका चुनने का अधिकार होना चाहिए।

कई बार मेरे साथ भेदभाव हुआ
तापसी ने कहा कि, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंडस्ट्री में सब कुछ अच्छा होगा। इस यात्रा के दौरान कई बार मेरे साथ भेदभाव हुआ, बेशक, मुझे पता था कि मेरे साथ हर समय भेदभाव होता रहेगा, इसलिए मैंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। यदि आप इस विचार के बावजूद बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहते हैं तो माहौल ज्यादा समय आपके खिलाफ होगा, आप किसी से शिकायत नहीं कर सकते क्योंकि यह आपकी अपनी पसंद है।

हमें अपनी जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहना होता है
तापसी पन्नू ने आगे कहा कि, “इस इंडस्ट्री में काम करने के लिए, आपको खुद को साबित करना होगा। हर फिल्म में संघर्ष करना पड़ता है। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आपके पूरे जीवन को नहीं बदलती है। हमें अपनी जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा।” इस बीच, तापसी जल्द ही निर्देशक राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

New Movies: आज सिनेमाघर में रिलीज हुई ये फिल्में, देखने को मिलेगी टकरार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर में कई फिल्में एक साथ टकराती है और उनका जलवा देखने को मिलता है। फैंस के बीच में यह...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...