back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Surbhi Jyoti Wedding: शादी के बंधन में बंधी सुरभि ज्योति, सुमित सूरी संग लिए सात फेरे

सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग 27 अक्टूबर 2024 को शादी कर ली हैं। दोनों ने जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में सात फेरे लिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही थी। लेकिन बार-बार उनकी शादी की डेट टल जा रही थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने 27 अक्टूबर 2024 को सुमित सूरी संग सात फेरे ले लिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की रस्में चल रही थी। सुरभि खुद ही सारी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर कर रही थीं। अब ऐक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

ऐसा था सुरभि ज्योति का दुल्हन वाला लुक 

सुरभि ज्योति को दुल्हन के रूप में उनके फैंस ने कई बार देखा हुआ है लेकिन आज उनकी रियल में शादी हुई है इस शादी के लिए उन्होंने अपना आउटफिट बहुत ही खास रखा था। शादी के लिए एक्ट्रेस ने लाल रंग का लहंगा पहना था। ब्लाउज पर काफी बारीकी सी सोने के धागे से का काम हुआ था। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा था। इसके साथ सुरभि ज्योति ने अपने इस लोक को पाना और हीरे के बने नेकलेस से पूरा किया था। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका और चूड़ा भी पहना था।

सुमित सूरी ने पहनी आइवरी शेरवानी

सुरभि ज्योति के साथ थी सुमित सूरी का भी लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा था। उन्होंने आइवरी-टोन वाली एम्बेलिश्ड शेरवानी पहनी थी। इसके साथ धोती पैंट और बेज रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। दोनों का आउटफिट काफी खूबसूरत लग रहा था।

सुरभि ज्योति का वर्क फ्रंट 

सुरभि ज्योति पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। सुरभि ज्योति ने ‘कुबूल है’ के जरिए ही डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने जोया का रोल प्ले किया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि, सुरभि ज्योति सुमित सूरी से एक प्रोजेक्ट के दौरान ही मिली थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी कर ली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵