नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सुनील शेट्टी ने इंड्रस्टी में लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपने एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया। एक्टर आज 63 साल के हो चुके हैं और अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने साल 1992 में आईफिल्म ‘बलवान‘ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के बाद एक्टर का फिल्मी करियर काफी संघर्ष जनक रहा था।
पहली फिल्म में नहीं मिला दर्शकों का प्यार
सुनील शेट्टी ने 31 साल की उम्र में बलवान फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी सुनील की ये फिल्म जब रिलीज हुई। लेकिन उन्हें लोगों से वो प्यार नहीं मिला लोगों ने उन्हें कहना सुरु कर दिया की हीरो बनने का सपना छोड़कर पिता का होटल सभाले। इसके बाद उन्होंने अपना आत्मविश्वास पूरी तरह से खो दिया। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने काम को करते रहे और आगे बढ़ते रहे। अपने पूरे करियर में उन्होंने ‘मोहरा’, ‘धड़कन’ ‘खेल’, ‘रक्त’, ‘भागम-भाग’, ‘थैंक यू’, ‘कयामत’ और ‘बॉर्डर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
इस प्रकार बने एक्शन हीरो
अपने संघर्षों पर बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं यहां केवल एक ही तरीके से रह सकता हूं। अगर, मैं अपने लिए एक छवि बनाऊं।’ इतनी नकारात्मकता के बीच भी उन्होंने अपने काम पर ही फोकस किया। सुनील ने अपने एक्शन हीरो की पहचान बनाने को लेकर बात करते हुए कहा कि एक्शन हीरो बनना बहुत कठिन काम है। उन्होंने बताया कि जब वो सुबह उड़कर एक्शन करने जाते थे तो ये बात उनके परिवार वालों को नहीं पता थी। हर दिन वो यही सोचकर जाते थे कि या तो टूटी हुई हड्डी के साथ वापस आएंगे या तो वापस नहीं आने वाले हैं। उन्होंने अपने शारीरिक क्षमताओं को विकसित करने और जोखिम लेने वाले कई स्टंट करने के लिए खुद को तैयार किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





