Shahrukh Khan Security: शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से मिली जान से मारने की धमकी, Y+ सिक्योरिटी दी गई

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है। बैक-टू-बैक दो फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद एक्टर को धमकी मिली है।
शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी। मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा।
शाहरुख खान को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी। मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है। बैक-टू-बैक दो फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद एक्टर को धमकी मिली है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक्टर को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। Y+ सिक्योरिटी में हथियारबंद 6 जवान 24 घंटे शाहरुख के साथ रहेंगे। इससे पहले शाहरुख के साथ दो सिक्योरिटी फोर्स रहते थे।

'पठान' और 'जवान' के हिट होने के बाद अंडरवर्ल्ड से खतरा

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि शाहरुख खान को जान का खतरा है। हाल में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Death Threat) अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर आए हैं।

एक्टर ने महाराष्ट्र सरकार को दी थी सूचना

शाहरुख ने हाल में महाराष्ट्र सरकार को अपनी फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी को बढ़ाया है।

पिछले साल सलमान को मिली थी Y+ सिक्योरिटी

शाहरुख से पहले सलमान खान को भी Y+ सिक्योरिटी मिली थी। पिछले साल सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान को Y+ सिक्योरिटी कवर मिला था।

सुरक्षा के लिए देनी पड़ती है फीस

महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी के मुताबिक उन नागरिकों को सिक्योरिटी कवर दिया जाता है, जिन्हें जान का खतरा होता है। ऐसे मामलों में नागरिकों को सुरक्षा के लिए फीस देनी पड़ती है या सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना पड़ता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in