
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। 58वें जन्मदिन पर एक्टर ने अपने घर मन्नत के बाहर आए और फैंस का आभार जताया। एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए हजारों फैंस उनके घर के बाहर खड़े थे। ऐसे में शाहरुख अपने घर की छत पर पहुंचे। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट- ब्लैक कैप पहने थे। उन्होंने फैंस को सलाम भी किया। उनके इस अंदाज से फैंस बेहद खुश हुए हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पत्नी गौरी रखना चाहती थी 'अभिनव' नाम
रोमांस किंग शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी तो सभी जानते ही हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे की शाहरुख का नाम बदला जाना था। वो भी गौरी उनका नाम बदलना चाहती थी। शाहरुख का नाम बदलकर अभिनव रखना चाहती थीं। शाहरुख ने खुद 2008 में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। हालांकि गौरी को यह बात अब बचकानी लगती है। दरअसल, उनको अपने मां-बाप को शाहरुख से मनाने में काफी मुश्किल हो रही थी।
धर्म पर बच्चों को सिखाया था ये सबक
धर्म के सवालों पर शाहरुख ने अपने बच्चों को बहुत संजीदगी से जवाब देते हैं। उनके साथ खुलकर बात करते हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बच्चों के सवालों पर जवाब देते थे कि भारतीय होना ही उनका धर्म है। प्राथमिक धर्म मानवता होना चाहिए। यह भी कहा था कि बच्चों को हिंदी फिल्म का गाना 'तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा - इंसान की औलाद है इंसान बनेगा' भी सुनाया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in