नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शहनाज गिल को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शोख था। वह बचपन से ही एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती थीं। शहनाज गिल एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ- साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं।
बिग बॉस 13 का हिस्सा रही हैं शहनाज
एक्ट्रेस ने 2015 में संगीत के साथ अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और फिर कई म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग भी की। 2019 में शहनाज़ गिल ने भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया और इस शो की तीसरी रनर-अप भी रहीं। इस शो में दिवगंत अभिनेता दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
social media Untitled_design__10_.png
बिग बॉस 13 के बाद शहनाज को मिली अपार सफलता
बिग बॉस 13 के बाद सक्सेस उनके कदम चूमने लगी और शहनाज़ को अपार पहचान भी मिली। बिग बॉस 13 में अपने कार्यकाल के दौरान शहनाज़ गिल ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक करीबी रिश्ता बनाया।शहनाज़ ने मॉडलिंग, एक्टिंग, सिंगर और बहुत कुछ किया है।
एक्ट्रेस शहनाज़ गिल सलमान खान की फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में अपनी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस फिल्म के टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और यह आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज़ हुआ। शहनाज गिल को पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ”काला शाह काला” में देखा गया था।




