Jawan on OTT: जवान फिल्म OTT पर तोड़ा रिकाॅर्ड, शाहरुख खान ने अलग अंदाज में फैंस को किया धन्यवाद

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने ओटीटी पर शानदार रिकाॅर्ड बना दिया है। ये फिल्म ने ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकाॅर्ड बनाया है। ये फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर भी रिलीज के बाद धमाल मचाया था।
Jawan OTT
Jawan OTTSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बाॅक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं शाहरुख की फिल्म ओटीटी पर भी कमाल कर रही है। इस फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होने के बाद फैंस को दीवाना बना दिया था। ये फिल्म रिकाॅर्ड बनाने वाली फिल्म हो चुकी है। वहीं ये ओटीटी प्लेटाफाॅर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म में शामिल हुई है। शाहरुख खान इस रिकाॅर्ड की वजह से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता को धन्यवाद किया है।

जवान को 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज कर दिया था। फिल्म ने रिलीज होते ही सारे रिकाॅर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की। वहीं 2023 में जवान कमाई करने वाली सबसे ज्यादा कलेक्शन की फिल्म हो गई। इसके अलावा फिल्म ने कई शानदार रिकाॅर्ड बना दिया। ओटीटी पर जवान का जलवा देखने को मिल रहा है।

जवान ने बनाया ये शानदार रिकाॅर्ड

फिल्म जवान को एटली के निर्देशन में बनाया गया था। वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 नवंबर हुई थी। जिसके बाद से ये लगातार फैंस की दीवाना बना रही है। नेटफ्लिक्स ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म बनी है। जिसकी जानकारी नेटफ्लिक्स द्वारा साझा की गई है। इस ओटीटी प्लेटफाॅर्म द्वारा ट्विटर पर कहा कि 'विक्रम राठौड़ ने अब हमारे दिलों और रिकॉर्ड पर कब्जा हो गया है। 'जवान' अब इंडिया में नेटफ्लिक्स पर सभी भाषाओं में लॉन्च से पहले के दौरान 2 हफ्तों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी है।'

जवान को देख चुके हैं करोड़ों लोग

'जवान' को नेटफ्लिक्स इंडिया पर 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म को अब तक एक करोड़ साठ लाख घंटों तक देखा जा चुका है। जानकारी के अनुसार शाहरुख ने 'जवान' की इस नई सफलता पर सभी को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'जवान' नेटफ्लिक्स पर इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

उन्होंने आगे कहा, 'नेटफ्लिक्स के दर्शकों से हमें जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वह भारतीय सिनेमा की प्रतिभा की पुष्टि करती है। 'जवान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह कहानी जुनून और हमारे सिनेमा के कमाल के जोश का सेलिब्रेशन है। मुझे नेटफ्लिक्स पर इसकी सफलता पर बहुत गर्व है।'

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in