back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथ सुपरस्टार और संजय दत्त की फिल्म Leo की स्क्रिनिंग लटकी! इस दिन होनी थी रिलीज

Leo Release Stalled: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो को लेकर काफी बज है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और संजय दत्त स्टारर फिल्म लियो को लेकर काफी बज है। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, लग रहा है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की रिलीज 20 अक्टूबर तक रोक दी गई है।

फिल्म की रिलीज पर 20 अक्टूबर तक रोक

रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद की सिविल कोर्ट ने थिएटरों को 20 अक्टूबर तक थलापति विजय की फिल्म लियो की रिलीज रोकने के लिए कहा है। यह आदेश सीथारा एंटरटेनमेंट के नागा वामसी द्वारा मामला दायर करने और दावा करने के बाद आया कि उनके पास ‘लियो’ टाइटल के राइट्स हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म मेकर्स से विजय स्टारर फिल्म का नाम बदलने की मांग की है।

अर्ली मॉर्निंग शो के लिए भी स्ट्रग्ल

बता दें कोर्ट का ये आदेश तब आया है, जब मेकर्स तमिलनाडु में विजय स्टारर फिल्म के अर्ली मॉर्निंग शो के लिए स्ट्रग्ल कर रहे हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने मामले को तमिलनाडु सरकार के हाथों में छोड़ा था। तमिलनाडु सरकार ने हाल में आदेश जारी कर थिएटरों में लियो की स्क्रीनिंग पर कुछ शर्तें लगाई हैं। आदेश के अनुसार विजय की फिल्म का सुबह का शो नहीं होगा। पहला शो सुबह 9 बजे शुरू होगा। यह दोपहर 1:30 बजे तक चल सकता है। केरल और कर्नाटक में लियो के लिए सुबह के शो होंगे।

एक्शन थ्रिलर फिल्म

‘लियो’ एक्शन थ्रिलर है। इसमें थलापति विजय के अतिरिक्त तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद ने अहम रोल में हैं। रत्ना कुमार और धीरज वैद्य ने लोकेश कनगराज संग फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है। इसकी सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग क्रमशः मनोज परमहंस और फिलोमिन राज ने की।

पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के अनुमान

फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो विजय स्टारर फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। पहले दिन 70 करोड़ रुपए से अधिक कमा सकती है। कहा जा रहा कि लियो रजनीकांत की हाल में रिलीज हुई फिल्म जेलर को मात दे सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...