back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Saif Ali khan Health Update: अब खतरे से बाहर हैं एक्टर, BJP नेता राम कदम ने कहा-पुलिस मामले को गंभीरता से लें

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बीजेपी नेता राम कदम ने दिया बड़ा बयान उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि इस तरह की घटना आगे न हो।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर अब खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बीजेपी नेता राम कदम ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। 

घटना कैसे हुई?

मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय सैफ के कुछ परिजन भी घर में मौजूद थे।

सैफ अली खान हेल्थ अपडेट 

हमले के बाद सैफ अली खान को घायल अवस्था में तुरंत बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ की हालत अब खतरे से बाहर है। अस्पताल के न्यूरोसर्जन और अन्य डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया।सैफ अली खान हेल्थ अपडेट सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार स्टोर अब खतरे से बाहर हैं।लीलावती अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ अपडेट दिया हैं कि एक्टर अभी ठीक हैं उनको कुछ जगह ज्यादा चोट लगी थी कुछ जगह कम। इसके साथ ही डॉक्टरों ने बताया की चाकू का एक दुकड़ा उनके चोट के अंदर फंसा हुआ था। जिसे सर्जरी करके निकाल लिया गया है। इसके बाद एक्टर की प्लास्टिक सर्जरी भी हुई हैं। हालांकि अभी तक उनके डिस्चार्ज को लेकर कोई अपडेट नहीं है। 

हमले में छह वार किए गए

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर उत्तमानी ने जानकारी दी कि हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह वार किए। इनमें से दो घाव गहरे थे और एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास था। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और सैफ की हालत में सुधार हो रहा है।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि हमलावर कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है।

राम कदम का बयान

बीजेपी नेता राम कदम ने इस घटना पर दुख और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। हमें उम्मीद है कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।”इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। सैफ के फैंस और उनके सहयोगी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵