नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। साथ निभाना साथिया सीरियल से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी का एलान किया है। देवोलीना ने अपने पति शाहनवाज शेख के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करके ये जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के साथ एक खास रस्म भी निभाई है। इस पोस्ट के बाद लगतार उनके फैंस और दोस्त उन उन्हें बधाई दें रहे हैं।
देवोलीना ने पवित्र पंचामृत मनाया
देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर पति शाहनवाज शेख के अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें में वह अपने पति शाहनवाज शेख और फैमिली के साथ नजर आ रही है। देवोलीना की यह तस्वीर पवित्र पंचामृत अनुष्ठान की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, पहली बार मां बनने पर पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ मदरहुड की दिव्य यात्रा का जश्न मनाया गया। इस रश्म में मां और उसके अजन्मे बच्चे को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद देने के लिए परंपरा और प्रेम का मिश्रण होता है।’ तस्वीर में देवोलीना की गोद में एक बेबी ड्रेस रखा हुआ है। जिस पर लिखा है, अब आप पूछना बंद कर सकते हैं।
पहले ही थीं प्रेग्नेंसी की खबरें
देवोलीना की प्रेग्नेंसी को बारे में कई दिनों से खबरें सामने आ रही थी लेकिन हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई थी। हालांकि उन्होंने एक स्टोरी के दौरान कहा था कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो मई आप सब से ये शेयर जरूर करुंगी। ऐसे में अब 15 अगस्त 2024 को देवोलीना ने खुशी-खुशी मां बनने का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस के पोस्ट के बाद किश्वर मर्चेंट, राजीव अदातिया सहित कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी।
एक्ट्रेस का करियर
देवोलीना ने कई टीवी और रियालिटी शो में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया से मिला। इसके बाद उन्हें हर गांव और घर में लोग गोपी बहू के नाम से बुलाने लगे। इसके बाद उन्हें बिग बॉस सीजन 14 में भी देखा गया। बता दें कि साल 2022 में देवोलीना ने शाहनवाज से शादी कर ली थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




